शनिवार, 8 नवंबर 2008

जाब की जानकारी जरूरी

सुमित जी से मैं पूर्णतया सहमत हूँ कि जाब की जानकारी इस ब्लाग पर आनी चाहिए। आज हमारे समाज के एन्टरप्रेन्योर हैं जिन्हें सही आदमी नहीं मिल रहा, दूसरी ओर ऐसे लोग हैं जिन्हें काम चाहिए। इनके लिए यह ब्लाग एक मिलनस्थल हो सकता है। इसकी जिम्मेवारी क्या हम लोगों में से ही कोई ले सकता है? शायद यह ज्यादा अच्छा हो कि पहले कुछ एन्टरप्रेन्योर अपनी सिचुएशन वेकेन्ट के बारे में इस ब्लाग पर जानकारी दें। हमारे मित्र मिलकर ऐसा कर सकते हैं अपने मित्रों के माध्यम से। उसी तरह काम चाहने वाले भी अपनी पोस्टिंग लगा सकते हैं। बाद में इसे सुसंबद्ध अलग ब्लाग बनाया जा सकता है। उदाहरण के लिए saja.com साइट देखी जा सकती है। यह साउथ एशियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की साइट है। बहुत ही पापुलर और उपयोगी साइट है। इसमें विचार मंच भी है, जाब की जानकारी भी है।
विनोद रिंगानिया, गुवाहाटी

1 टिप्पणी:

  1. बात तो सही है, इस तरह का प्रयास यहाँ सम्भव है, परन्तु मेरे विचार में यह काम mayum.com से शुरू होना चाहिए.

    Sumit Chamria

    जवाब देंहटाएं